LED स्क्रीन के माध्यम से मन की बात के 100वें संस्करण का साक्षी बनी लाल बहादुर शास्त्री वार्ड

भाजपाई नेता भी रहे उपस्थित सबने कहा -ऐतिहासिक समय
जगदलपुर /नवीन श्रीवास्तव।जन-जन के प्रिय, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ऐतिहासिक मन की बात के 100वें संस्करण का साक्षी आज पूरा भारतवर्ष बना। मन की बात के 100वें संस्करण का प्रसारण केवल भारत में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में हुआ है। मन की बात का सीधा प्रसारण LED स्क्रीन के माध्यम से लाल बहादुर शास्त्री वार्ड जगदलपुर के बूथ क्रमांक 149, 150 में किया गया। भाजपा नेता शिव नारायण पांडेय, श्रीधर ओझा, सुधीर शर्मा, मनीष पारख, घनश्याम बघेल, कृष्णा नाग, श्रीश मिश्रा ने वार्डवासियों के साथ मन की बात को सुना।
भाजपा नेता शिव नारायण पांडेय ने कहा कि देश की आजादी के बाद यह पहला ऐसा दौर आया है जब भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी विश्व के सर्वमान्य नेता के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त किए है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्णय का अन्य देश भी स्वागत करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वशक्ति बनकर उभर रहा है।
भाजपा नेता श्रीधर ओझा ने कहा कि आज हम सबका सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के ऐतिहासिक 100वें संस्करण का साक्षी बन रहे है। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को होने वाले मन की बात से देशवासियों को नई-नई जानकारीयां एवं प्रेरणा मिलता है।
भाजपा युवा नेता मनीष पारख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के साथ कार्य कर रहा है। बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए मोदी सरकार सदैव तत्पर है। बस्तर को उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला गैस, प्रधानमंत्री सड़क योजना जैसे अनेक योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मनीष पारख ने केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों को बधाई भी दी।
*मोदी सरकार के महत्वकांक्षी योजना के लाभान्वित हितग्राहियों का किया गया सम्मान*
मन की बात कार्यक्रम के उपरांत भाजपा नेताओं द्वारा मोदी सरकार के महत्वाकांक्षी योजना के लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान भी किया गया। भाजपा नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के 22, उज्ज्वला योजना के तहत 24 एवं किसान सम्मान निधि के 5 हितग्राहियों को लाभार्थी सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।



