केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का एयरपोर्ट पर भाजपाइयों ने किया आत्मीय एवं भव्य स्वागत

 

जगदलपुर ।केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी का आगमन दिनांक 18 दिसंबर को जगदलपुर होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया, एयरपोर्ट के वीआईपी लॉन्ज में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी के साथ सांसद मोहन मंडावी जी, दिनेश कश्यप जी, केदार कश्यप जी, किरण देव जी,रूप सिंह मंडावी जी,सुभाउ कश्यप जी,संतोष बाफना जी ने स्वागत किये एवम आधा घंटा अनेक विषय पर वार्तालाप भी किये,स्वागत में संग्राम सिंह राणा ने एयरपोर्ट पर देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का फ़ोटो लगना चाहिए इस पर बात रखी गई। मंत्री जी कहा जरूर लगेगा।उसके बाद बचेली /किरंदुल के लिए रवाना हुए। केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी के साथ पूर्व मंत्री एवम वर्तमान भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रवक्ता श्री केदार कश्यप जी भी साथ में रवाना हुए। मुख्य रुप से एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए कांकेर सांसद मोहन मंडावी जी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री केदार कश्यप जी,प्रदेश महामंत्री भाजपा किरण देव जी,भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बस्तर रूप सिंह मंडावी जी, पूर्व विधायक सुभाउ कश्यप जी, संतोष बाफना जी,नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे जी, नगर अध्यक्ष भाजपा सुरेश गुप्ता जी,संतोष त्रिपाठी जी,संग्राम सिंह राणा,जयराम दास,अमर यदु,परेश ताती,अमित रामटेके,गोविंद ईनाणी,तेजपाल शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button