शरीर की गंदी बदबू से निपटने के लिए अपनाएं ये अचूक तरीके, आसानी से कर सकते हैं फॉलो

शरीर से गंदी बदबू का आना एक कॉमन समस्या है। इससे निपटने के लिए लोग तरह-तरह के डियोड्रेंट और पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इन सभी चीजों का असर कुछ देर में खत्म हो जाता है और शरीर से फिर गंदी बदबू आने लगती है। इस समस्या से निपटने के कुछ तरीके हैं जो आप फॉलो कर सकते हैं। यहां देखिए शरीर की गंदी बदबू से निपटने के तरीके-
खूब सारा पानी पीएं
सही मात्रा में पानी पीने पर आप पूरी तरह से हाइड्रेट रहते हैं। जब आप सही मात्रा में पानी पीएंगे तो ये शरीर से सभी तरह के टॉक्सिन को बाहर निकालता है। इसी के साथ पानी एक न्यूट्रलाइजर है। तो, यह आंतों में बैक्टीरिया की रोकथाम को रोकेगा।
रोजाना अच्छे से नहाएं
कुछ लोगों को रोजाना नहाने की आदत नहीं होती है, जिसकी वजह से शरीर से गंदी बदबू आना शुरू हो जाती है। शरीर से आ रही बदबू से निपटना है तो रोजाना अच्छे से नहाएं। नहाने के लिए आप किसी एंटी बैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर खीरे, एलोवेरा, नीम जैसै बॉडी वॉश का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ये शरीर से बैक्टीरिया को दूर करते हैं और शरीर को खूशबूदार बनाने में मदद करते हैं।
नारियल का तेल है बेस्ट
नारियल के तेल में कई तरह के फायदे होते हैं। इसी के साथ शरीर की गंदी बदबू से निपटने में ये आपकी मदद कर सकते हैं। बस करना ये है की इसे नहाने से पहले शरीर पर और अंडरआर्म्स पर अच्छे से लगाएं। ये स्किन को मॉइश्चराइज करता है और बदबू को दूर करता है।
बेकिंग सोडा
शरीर की बदबू से निपटने और खुशबूदार बनाने के लिए आप बेकिंग सोडा और कॉर्न स्टार्च का एक पेस्ट बना सकते हैं। अगर इसे लगाने के बाद शरीर के किसी भी हिस्से में जलन हो तो इस तुरंत साफ करें और फिर नारियल का तेल लगाएं। कोशिश करें कि पूरे शरीर में लगाने से पहले इसका पैच टेस्ट लें।



