कार और ऑटो में टक्कर, 6 लोगों की मौत, 6 घायल

बांदा. रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. तेज रफ्तार SUV कार और एक सवारी ऑटो के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई. इस भीषण सड़क हादसे में दो यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, 6 लोग घायल हुए हैं.
मामला बांदा के देहात कोतवाली के पचनेही गांव का है. यहां मंगलवार की शाम को एक ऑटो 12 यात्रियों को लेकर तिंदवारी से बांदा आ रहा था. वहीं तेज रफ्तार एक्सयूवी कार बांदा से तिंदवारी की तरफ जा रही थी. रास्ते में क्रॉसिंग के पास SUV और ऑटो में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई. एकाएक चीख पुकार मच गई. आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने आठ घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने देखते ही 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं 6 घायलों का इलाज जारी है.



