Bigg Boss के घर में आएगी आत्मा! घर से निकलने के बाद Tina Dutta ने दिया ये बयान …

Big Boss के घर में रोज कुछ ना कुछ नया होता है. आपसी लड़ाई के बीच लगातार घर से बेघर होते सदस्य और बदलता घर का माहौल दर्शकों के लिए नया रोमांच खड़ा कर रहा है. हाल ही में Big Boss का नया प्रोमो मेकर्स ने रिलीज किया है, जिसमें घर में नया एडवेंचर होते नजर आ रहा है. Tina Dutta के घर से बेघर होने के बाद शालीन भनोट घर में आत्मा को आमंत्रित करते नजर आ रहे हैं. इस अजीबोगरीब हरकतों के कारण यह सीजन लोगों के लिए बेहद रोचक बनते जा रहा है.

हाल ही में जारी हुई एक प्रोमो में देखा जा सकता है कि शालीन भनोट घर में आत्मा को बुला रहे हैं. आधी रात को गार्डन एरिया में बैठकर शालीन, शिव और स्टैन के साथ रूह को बुलाने की तैयारी करते हैं. शालीन भनोट तो इस गेम को निडर होकर खेलते हैं, लेकिन शिव और स्टैन की हालत खराब होती है.

स्टैन मजाक कर माहौल को लाइट करने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन डर के मारे शिव की हालत खराब होती है. अब देखने की बात यह है की इस गेम में कितनी सच्चाई है और घर के बाकी लोगों पर इसका क्या असर पड़ता है.

Tina ने लगाए आरोप

हाल ही में घर से बेघर हुई Tina Dutta ने बिग बॉस के घर के अंदर के कई राज खोले हैं. Tina Dutta ने एक के बाद एक घर के लोगों के बारे में बात करते हैं, उन्होंने बिग बॉस के ऊपर ही आरोप लगाया है और यहां तक कह दिया कि उनके साथ दूसरे को Contestant को बिग बॉस ने कई राहत दी है. उन्होंने कहा कि बिग बॉस भी मंडली की ही तरफ थे और उनके साथ काफी पक्षपात हुआ है. निमृत कौर को सब कुछ प्लेट में सजा कर मिला. उसे पहले टिकट टू फिनाले दिया गया, फिर नॉमिनेशन से भी बचा लिया गया. Big Boss में हर टास्क इतनी चालाकी से रखा गया कि हम कभी निमृत से टिकट टू फिनाले छीन ही नहीं सकते थे. आपसी सहमति कभी बनती ही नहीं थी क्योंकि वो ही लोग संख्या में ज्यादा थे, तो वही जीतते थे.

Related Articles

Back to top button