पुदीना से लेकर अदरक तक, रसोई में रखी ये चीजें खाना पचाने में करेंगी मदद

नई दिल्ली. ‘हेल्थ इज वेल्थ’ खुश रहने के लिए अच्छी सेहत का होना बेहद जरूरी है। रोजाना के खानपान से लेकर दिनचर्या का सेहत पर गहरा असर पड़ता है। अगर आप हर दिन अनहेल्दी फूड्स को खाते हैं तो बहुत जल्द आपके बीमारियों से घिरने का रिस्क रहता है। खाने और उसे पचाने का सेहत से गहरा संबंध है। अगर पाचन शक्ति कमजोर होगी और आंतें ठीक से काम नहीं करेंगी तो खाना ठीक से पचेगा नहीं और शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन नहीं मिल पाएंगे। आंतों की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी है कि डाइट में कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स का इस्तेमाल किया जाए। जो डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखने में मदद करे।

त्रिफला चूर्ण
त्रिफला चूर्ण आयुर्वेदिक औषधि है। जिसमे हरीतकी, बिभीतकी और आंवला मिला होता है। इन सूखे फलों को पीसकर तैयार ये पाउडर काफी सारी बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है। पाचन शक्ति को ठीक करने के लिए अच्छी होम रेमेडी है। त्रिफला का पाउडर आई साइट को भी मजबूत करता है। साथ ही ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करता है।

अदरक
अदरक को भी आयुर्वेद में औषधि का दर्जा मिला है। जिसमे खाना पचाने की क्षमता होता है। डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक से काम करने में अदरक मदद करता है। कब्ज होने पर अदरक की चाय फायदा पहुंचाती है।

एलोवेरा
एलोवेरा का इस्तेमाल ब्यूटी को बढ़ाने के लिए काफी तेजी से किया जाता है। लेकिन केवल ब्यूटी ही नहीं बल्कि एलोवेरा डाइजेस्टिव सिस्टम को भी ठीक करता है। एलोवेरा जूस को पीने से गैस और सीने में होने वाली जलन को ठीक करता है।

पुदीना
पुदीना के पत्ते का इस्तेमाल शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही ये डाइजेस्टिव प्रॉब्लम को भी दूर करता है। अगर जरा सा खाना खाते ही पेट भरा-भरा सा लगने लगता है तो पुदीने की पत्तियों को खाएं। इससे भूख बढ़ती है और पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।

Related Articles

Back to top button