Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने अपनी शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा…

भारत जोड़ो यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और वो जम्मू कश्मीर पहुंच चुकी है। 30 जनवरी को झंडा रोहण के साथ ही यात्रा समाप्त हो जाएगी। हालांकि इस यात्रा को पूरा होने में पांच महीनों का समय लगेगा और लगभग 3500 किलोमीटर के सफर के बाद यह यात्रा पूरी होगी। लेकिन इस यात्रा के बीच में ही उन्होंने एक इंटरव्यू भी दिया है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने जीवन के बारे में बात की है। अपनी शादी, खाने में क्या पसंद है और पढ़ाई के साथ साथ पहली नौकरी कहा की सब बातें उन्होंने बताई है। अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि शादी के लिए उन्हें एक सही लड़की का इंतजार है।

भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान चरण में राहुल के डिनर के दौरान हुई इस बातचीत का वीडियो कांग्रेस ने ट्विटर पर साझा किया। वीडियो में राहुल कह रहे है की वह खाने में ज्यादा मीन-मेख नहीं निकालते लेकिन उन्हें ;मटर और कटहल पसंद नहीं है। राहुल ने बताया कि वह ;मांसाहार के शौकीन हैं और उन्हें चिकन, मटन और समुद्री आहार, सब पसंद है। राहुल गांधी ने सेंट स्टीफन से हार्वर्ड यूनिवर्सिटी तक पढ़ाई का जिक्र भी किया। साथ ही कहा की मॉनिटर कंपनी में नौकरी करते थे और उनकी सैलरी 3 हजार पाउंड थी।

Related Articles

Back to top button