दिग्विजय के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयान पर MP में सियासी घमासानः

भोपाल। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक्स पर दिए गए बयान को लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति में भी घमासान मच गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के बयान को राष्ट्र विरोधी कार्य बताया है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है।

कहा – आतंकी ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी; जाकिर नायक के साथ मंच साझा करना; अपने भाषणों से लगातार मातृशक्ति के प्रति असम्मान; @digvijaya_28 जी ने अपनी राष्ट्र विरोधी क्रियाओं की सूची में आज एक और को जोड़ा। जिस भारतीय सेना के प्रयासों, उनकी देश भक्ति और बलिदान के कारण आज आप और पूरा देश सुरक्षित है, उन्हीं पर सवाल उठाकर आपने भारत माता का अपमान किया। क्या ये राष्ट्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण नहीं है?

बता दें कि कल दिग्विजय सिंह ने वीडियो और ट्वीट जारी कर सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाये थे। दिग्विजय सिंह ने लिखा- पुलवामा हादसे में आतंकवादी के पास 300 किलो RDX कहां से आई? देवेंद्र सिंह डीएसपी आतंकवादियों के साथ पकड़ा गया लेकिन फिर क्यों छोड़ दिया गया?

Related Articles

Back to top button