मुश्किल है इस तस्वीर में 4 महिलाओं को खोजना, आप भी कर लें कोशिश

नई दिल्ली. हाल ही में हमने आपके साथ एक मजेदार तस्वीर साझा की थी, जहां ध्यान से देखने पर अंदर मौजूद ब्लैक होल तेजी से बढ़ रहा था। अब इस बार की फोटो कुछ खास होने वाली है, क्योंकि यह केवल दिमाग ही नहीं चकराएगी, बल्कि आपके सामने एक चुनौती भी पेश करेगी। जरा ऊपर दी हुई तस्वीर को देखकर तो बताएं कि आखिर कितनी महिलाएं नजर आ रही हैं?
Shupliak आर्ट वेबसाइट पर प्रकाशित इस स्कैच में आपके सामने मुख्य चुनौती महिलाओं की असली संख्या बताने की होगी। पहली बार देखने में आपको एक ही महिला नजर आएगी। जब आप दूसरी बार नजरे घूमाकर तस्वीर को देखेंगे, तो आपकी नजर दूसरी महिला पर भी पड़ जाएगी, जिसका चेहरा सबसे बड़ा है। यहां से शुरू होता है असली चैलेंज।
चलिए इसका जवाब हम खुद ही बता देते हैं। इस तस्वीर में कुल 4 महिलाएं हैं। पहली और दूसरी को खोजना तो आसान होगा, लेकिन चुनौतीतीसरी महिला के मामले में बढ़ जाती है। इसके बाद बात आती है चौथे चेहरे की। जरा ध्यान से देखिए कि आखिर चौथी महिला कहां पर है। खैर कोई बात नहीं, जवाब ना मिले तो आगे पढ़ें।

जवाब भी सुनिए
पहली और दूसरी महिला के बारे में हम आपको बता ही चुके हैं। जरा बाएं हाथ पर गौर करें और इसके बाद जरा ध्यान से देखें। यहां हाथ और हाथ के बाएं तरफ ही एक और महिला का चेहरा नजर आएगा। इस फोटो को अपने साथियों और परिवार के साथ भी शेयर करें और पूछे सवाल कि आखिर कितनी है महिलाएं?



