60 सालों में चीन ने लगाई आबादी पर लगाम, 2022 में 9.98 फीसदी घटी

6 दशक में चीन की आबादी में पहली बार कमी दर्ज की गई है। पिछले साल चीन में की बर्थ रेट में गिरावट देखी गई है। साल 2021 में चीन में जहां 1 करोड़ 63 लाख बच्चे पैदा हुए थे उनके मुकाबले साल 2022 में 95 लाख बच्चे पैदा हुए। इस तरह साल 2022 में चीन की बर्थ रेट 6.67% रह गई है।

चीन बर्थ रेट का ये आंकड़े साल 1949 के बाद सबसे कम है। साथ ही साथ चीन की आबादी में भी गिरावट देखी गई है। साल 2021 में चीन की आबादी 1.4126 बिलियन थी जो 2022 में घटकर 1.4118 बिलियन रह गई। यानी एक साल में कुल 8 लाख 50 हजार लोगों की आबादी कम हुई है।

चीनी मीडिया के मुताबिक चीन में बच्चे पैदा करने में लगातार खर्च बढ़ रहा है। जिससे कई बार लोग गरीब भी हो जा रहे हैं, लिहाजा एहतियातन लोग कम बच्चा पैदा करने की सोच रहे हैं। इसका असर भी वहां के बर्थ रेट पर पड़ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चीन की घटती आबादी के पीछे चीन में आर्थिक मंदी और कोरोना के समय लगाई गईं पाबंदियां भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं।

चीन की वन चाइल्ड पॉलिसी

चीन ने पहली बार 1979 में अपनी बढ़ती आबादी के मद्देनजर वन चाइल्ड पॉलिसी का तैयार किया था। इसे एक साल बाद चीन में लागू किया है। चीन इस बात से डर रहा था कि लगातार बढ़ती हुई आबादी उसके विकास में रोड़ा न बन जाए। इस पॉलिसी के जरिए लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया गया और सख्ती के तौर 1 से ज्यादा बच्चा पैदा करने पर फाइन के तौर पर मसलन नौकरी से निकाले जाने जैसा प्रावधान थे।

Related Articles

Back to top button