वेबसिरीज ‘ मिसेस फलानी’ की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का पार्षद कामरान अंसारी ने किया स्वागत

 रायपुर। लालबहादुर शास्त्री वार्ड में बॉलीवुड की वेबसिरीज की चलती शूटिंग के दरमियान बॉलीवुड की प्रसिद्ध अदाकारा स्वरा भास्कर  से पार्षद कामरान अंसारी ने  सौजन्य मुलाकात की   । श्री अंसारी ने पुष्प गुच्छ देकर  बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भाकर का स्वागत किया । जिस पर स्वरा भास्कर ने शूटिंग के दौरान  सहयोग हेतु कामरान अंसारी का आभार व्यक्त किया । लाइम प्रोड्यूसर अमित जैन  के प्रोडक्शन मैनेजर मंगल क्षत्रिय  के नेतृत्व में रायपुर में वेब सीरीज मिसेस फलानी की शूटिंग जारी है जिसमें आज उनकी टीम द्वारा पार्षद कामरान को वार्ड मे लोकेशन  के अनुरूप शूटिंग की अनुमति मांगी गई थी ,जिसे पार्षद कामरान अंसारी ने स्वीकार करते हुए उनका स्वागत किया । इस दौरान शूटिंग को देखने हेतु भारी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे ।

 

Related Articles

Back to top button