सँत शिरोमणि परम् पूज्य साँई सेहरावाले साहेब जी का प्रथम जगदलपुर नगर आगमन 20 जनवरी

जगदलपुर ।सिन्धी पंचायत अध्यक्ष उधाराम मूलचंदानी ने बताया कि *प्रातः स्मरणीय परम् वंदनीय अहमदाबाद से सँत शिरोमणि परम् पूज्य साँई सेहरावाले साहेब जी* का प्रथम नगर आगमन 20 जनवरी शुक्रवार को हो रहा, शाम 5 बजे कुम्हारपारा एरोड्रम चौक से सिन्धु भवन तक नगर के सभी समाज संगठन द्वारा फूलो की वर्षा से साई जी का नगर अभिनन्दन कार्यक्रम किया जा रहा.
स्वागत नगर अभिनन्दन के लिए
सन्तोषी वार्ड चौक- आप पार्टी
जगदीश सा मिल- गुजराती समाज
FCI गोदाम- बंगीय समाज
शहीद पार्क चौक- पत्रकार संघ, अभियान संस्था , शिल्पी संघ
बाल विहार चौक- आंध्र समाज, भाजपा परिवार
स्टेट बैंक चौक- सक्षमटीम, VDS टीम
महावीर चौक- मुस्लिम समाज, छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज
मैन रोड- पतंजलि योग समिति, अनिल लुक्कड़
मैन रोड- मुख्य मार्ग व्यापारी, बजाज शूज
गोल बाजार- माहेष्वरी समाज, जैन समाज, मिथिला समाज
अजंता स्वीट्स- सुरेश पोटानी जी परिवार
पूर्व विधायक- श्री सन्तोष बाफना जी
गुरुनानक द्वार चौक- विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचन्द जैन जी एवम गुरूसिंघ सभा
दण्तेष्वरी मन्दिर- सर्व हिन्दू समाज, अधिवक्ता संघ, पंजाब सनातन समाज
सिरहासार चौक- आरण्यक ब्राह्मण समाज, कला एवम साहित्य समाज
बलिराम कश्यप मूर्ति – उत्कल समाज, यादव समाज, संजय बाजार व्यपारी संघ
रोटरी चौक- बस्तर चेम्बर, रोटरी भवन, अग्रवाल समाज
*गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष सुंदर भोजवानी ने बताया*
*सेहरावाले साँई जी के सत्संग की हो रही है तैयारी*
*आप सभी को निमंत्रण है बारी बारी*
*आना है आप सभी को सपरिवार*
*क्योंकि सेहरावाले साँई जी देने आ रहे है*
*हम आप सबको अपना आशीर्वाद*
*झूलेलाल साँई की ज्योति से नूर मिलता है,*
*सबके दिलों को सुरुर मिलता है।*
*जो भी झुक गया झूलेलाल साँई के दरबार में,*
*उसे कुछ ना कुछ जरुर मिलता है।*
*सुहिणी सोच अध्यक्षा रजनी दण्डवानी ने बताया सिन्धु भवन में वरुणावतार भगवान श्री झूलेलाल साँई जी की पूजा अर्चना कर सन्त साँई सहेरावाले साहिब जी उपस्थित साधसंगत को अपने दिव्य दर्शनों के साथ ही अपनी दिव्य ओजस्वी अमृतवाणी से सत्संग कर निहाल करेंगे, साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक कटारिया ब्रदर्स ग्रुप द्वारा झूलेलाल भजन किया जाना है, आतिशबाजी किया जाना है, आशीर्वाद पश्चताप पल्लव पाया जाएगा, साधसंगत को प्रसाद वितरण किया जाना है, बहराणा साहिब ज्योत विसर्जन महादेव घाट में किया जाएगा, आम भंडारा किया जावेगा.*



