बंद के 50 दिन बाद संजय बाजार में दिखी राहत भरी चहल पहल,खुली दुकानें व्यवसायियो ने प्रशासन को दिया धन्यवाद

बंद के 50 दिन बाद संजय बाजार में दिखी राहत भरी चहल पहल,खुली दुकानें
व्यवसायियो ने प्रशासन को दिया धन्यवाद
जगदलपुर।स्थानीय संजय बाजार में पूरे 50 दिन के बाद आज व्यापारियों की राहत भरी चहल पहल दिखी इससे वही कोरोना के चलते बचाव को लेकर बंद बाजार में जिन्हें दुकान खोलने की अनुमति मिली है लम्बे समय बाद उनके चेहरों में चमक साफ दिखाई दे रही थी उपस्थित एक दुकान वाले ने प्रतिनिधि को बताया कि बीते पचास दिन उनके एवं उनके परिवार के लिए काफी कठिन गुजरे परन्तु अब प्रशासन के अनुमति बाद उन्हें विश्वास है कि सब ठीक हो जाएगा ।वहीं मौके पर वहां मौजूद दीपक मंडल,सिद्दू ,सुमय व अन्य व्यापारियों ने इसके लिए कलेक्टर सहित प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
ज्ञात हो कि गत दिवस कलेक्टर संजय बाजार दौरे में पहुंचे थे उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात के साथ 80 दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। आज सुबह बाजार के अंदर आलू ,प्याज के साथ अन्य शटर वाले दुकानों में अतिरिक्त चहल पहल दिखी ।




