हज कमेटी आफ़ इन्डिया द्वारा दी जाने वाले UPSC की कोचिंग एंव गाइडेंस के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित – मो. असलम

रायपुर :छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुबंई से प्राप्त जानकारी अनुसार, हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा UPSC द्वारा ली जाने वाली परीक्षाओं की कोचिंग व गाइडेंस दिये जाने हेतु कोचिंग बैच 2020 – 2021 के लिये इच्छुक आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं जिस हेतु ऑनलाइन आवेदन व सम्पूर्ण जानकारी हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाईट www.hajcommittee.gov.in में उपलब्ध है ऑनलाइन आवेदन दिनांक 10 अक्टूबर 2020 निर्धारित है अधिक जानकारी के लिये हज कमेटी ऑफ इंडिया मुबंई के दूरभाष क्रमांक – 022-22717148/49 या Email :-hajiascgsc@gmail.com पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है

Related Articles

Back to top button