प्रेमी ने बी.टेक की छात्रा को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, फिर खुदकुशी की कोशिश की

बेंगलुरू के बाहरी इलाके में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में सोमवार को बीटेक की एक छात्रा पर उसके दोस्त ने कथित तौर पर चाकू से कई बार हमला किया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसने अपनी जीवन लीला भी समाप्त करने का प्रयास किया और खुद को भी चाकू मारा।

 

आरोपी का चल रहा अस्पताल में इलाज
पीड़िता की पहचान लाया स्मिता के रूप में हुई। उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, आरोपी की पहचान पवन कल्याण के रूप में हुई है, उसके भी सीने में चोटें हैं और उसका अस्पताल में इलाज चर रहा है।

आरोपी और पीड़िता कोलार जिले के निवासी
घटना उसी यूनिवर्सिटी में हुई, जहां स्मिता पढ़ती थी। आरोपी दूसरे कॉलेज में बीसीए का छात्र बताया जा रहा है। पुलिस ने कहा, दोनों कोलार जिले के मुलबगल तालुक के एक गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों को खून से लथपथ देख अन्य छात्रों ने कॉलेज के अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने कहा-हत्या के कारण का नहीं चल पाया पता
पुलिस ने बताया कि उन्हें अभी तक हत्या के पीछे के मकसद या कारण का पता नहीं चल पाया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। जिस कॉलेज में यह घटना हुई, वहां के छात्रों में खौफ का माहौल है।

प्यार में हुआ लड़के और लड़की के बीच झगड़ा : पुलिस
बेंगलुरू पुलिस ने कहा, प्रेसीडेंसी कॉलेज परिसर में एक युवक ने युवती की चाकू से मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया है। इस बात का शक है कि लड़के और लड़की के बीच प्यार के मुद्दे पर झगड़ा हुआ था।

Related Articles

Back to top button