ग्राम कस्तुरपाल के “सोलापारा” के ग्रामीणों सड़क एवं पीने पानी की समस्या का समाधान हेतु गुहार लगाने पहुंचे लोहण्डीगुड़ा जनपद पंचायत CEO के समक्ष व सौंपा ज्ञापन, ग्रामीण गढ्ढे के झरने पानी पीने में मजबूर-भरत कश्यप

 

 

जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा:- बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा ब्लाक के ग्राम पंचायत कस्तूरपाल “सोलापारा” के ग्रामवासियों ने क्षेत्र के जोगी पार्टी व मुक्तिमोर्चा जिलाध्यक्ष भरत कश्यप,लोहण्डीगुड़ा ब्लाक अध्यक्ष तुलसी सेठिया, उपाध्यक्ष मंगीराम बेंजाम नेतृत्व एवं ग्रामवासियों के साथ लोहण्डीगुड़ा जनपद पंचायत कार्यपालन अधिकारी से मुलाकात कर पीने पानी समस्या का समाधान की गुहार लगाने पहुंचे जनपद कार्यालय, ग्रामीण को पानी की समस्याएं,आज भी ग्रामीण गढ्ढे के झरना का अशुद्ध पानी पीने में मजबूर, गाय बैल जीव-जन्तु एक ही जगह पर पीते हैं पानी, ग्रामवासियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शिकायत व गुहार लगाते हुए त्रस्त, सिर्फ 5वर्ष में एक बार चुनाव वक्त आने का ग्रामीण ने लगाया आरोप, अंदरूनी क्षेत्र में शिक्षा, स्वस्थ्य जैसे मुलभूत सुविधाओं से वचिंत| ग्रामवासियों ने कहा क्षेत्र के चुने हुए विधायक, सासंद एवं अन्य जनप्रतिनिधि को हर वर्ष लिखित शिकायत बाद भी क्षेत्र में ध्यान ना देने व उनके मांगो को समाधान ना करने का लगाया आरोप, क्षेत्र के युवा नेता भरत कश्यप ने कहा, राज्य सरकार व केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं गांव के जमीनी स्तर पर शून्य है। सिर्फ कागजों व होडिंग तक सीमित॥ अगर जल्द इनके मांगों का समाधान नहीं होता हैं तो जिम्मेदारों जनप्रतिनिधि व जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा! इस दौरान मुक्ति मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष तुलसी सेठिया,उपाध्यक्ष मंगीराम बेंजाम,लोकेश सेठिया, मनीराम कश्यप,झूरू मौर्य,कमलू करटामी,सोमारू मौर्य,मनू मौर्य,सोनू मौर्य,प्रमिला मौर्य,सूबी मौर्य, चम्पा मौर्य,मासो कश्यप,मालिक करटामी बुदरी करटामी,गागरी कश्यप सैकड़ों ग्रामवासियों उपास्थित  थे।

Related Articles

Back to top button