घने कोहरे के कारण रेल, हवाई और सड़क यातायात बाधित

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, हरियाणा समेत कई और राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. वहीं, तापमान में गिरावट के साथ कई इलाकों में घना कोहरा भी जम रहा है. जिसके कारण यातायात काफी प्रभावित हुआ है. वहीं घने कोहरे के कारण यूपी और हरियाणा में कई हादसे की भी खबर है. ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण एक बस के ट्रक से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए.

Related Articles

Back to top button