राहुल गांधी ने शुरू की ‘भारत जोड़ यात्रा’, करेंगे 3500 किलोमीटर का सफर

नववर्ष की शुरूआत होने में मात्र 10 दिन का समय बचा है और उसके साथ ही साल 2022 की विदाई हो जाएगी। इस पुराने साल में कई किस्से, कहानियां, घटनाएं कुछ नई खबरें दुनिया के लिए बनी और याद की जाएगी। ऐसे में साल 2022 में बड़ी राजनीति खबर बनी और वो रही राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा, आज इसके बारे में बात करने जा रहे है।
जी हा राहुल गांधी ने इस वर्ष 7 सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ों यात्रा शुरू की थी जो जम्मू कश्मीर में जा के समाप्त होगी। इस यात्रा में राहुल गांधी पूरे 3500 किलोमीटर की यात्रा पैदल कर रहे है। इस यात्रा को चलते हुए पूरे 100 दिन से ज्यादा का समय हो गया है। इस यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी जयपुर आए थे और यहा प्रेसवार्ता की थी।
इस यात्रा का उद्देश्य राहुल गांधी के अनुसार देश को साथ जोड़ना है। राहुल गांधी कहते है की वो इस यात्रा से लोगों को जोड़ रहे है और देश से नफरत और डर को दूर करने की कोशिश कर रहे है। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ फिल्मी सितारों से लेकर दूसरी राजनीतिक पार्टी के लोग भी जुड़े तो वहीं कॉर्पोरेट जगत से जुड़े लोगों ने राहुल के साथ इस यात्रा में साथ दिया।



