पोस्ट ऑफिस की PPF स्कीम में आप भी कर सकते है पैसे निवेश

इंटरनेट डेस्क। आप भी अपना पैसा निवेश करना चाहते है और उस पैसे से अच्छा ब्याज कमाना चाहते है तो आपकों पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश करना चाहिए जो सुरक्षीत तो है ही साथ ही सरकारी योजना भी है जो आपकों गारंटेड रिर्टन भी देता है। ऐसे में आप पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार इस स्कीम में आपकों 7.1 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज प्राप्त होता है। इस योजना की मौच्योरिटी की अवधि 15 वर्ष है और अगर आप इसे बढ़ाना चाहते है तो यह पांच वर्ष के लिए और बढ़ाई जा सकती है।

इस स्कीम में आप हर साल अधिकतम 1.50 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें कम पैसे से भी शुरूआत कर सकते है। इसमें निवेश करने पर आपकों आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट भी पा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button