FEATURED

जनता दरबार में एकजुट हुए मसीही समाज के नेता, समस्याओं के समाधान के लिए बनी रणनीति   

 

प्रथम परिचर्चा : सामाजिक राजनीतिक दल के नेता एवं विभिन्न मसीही समाज सामाजिक संगठन के पदाधिकारी के साथ-साथ राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी हुए शामिल

 

आने वाले दिनों में समाज व्यापक रूप से एकजुट होकर दूसरे चरण की परीचर्चा आयोजित करेगी

 

 

जगदलपुर। बस्तर मसीह समाज के विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं के द्वारा संयुक्त रूप से संगठित हो बस्तर में मसीह समाज के अनुयायियों के मौलिक अधिकारों के हनन, कब्रिस्तान की मांग, अत्याचार, कफन दफन पर रोक जैसी तमाम और अमानवीय घटनाओं के विरुद्ध चिंता व्यक्त करते हुए, वर्तमान परिदृश्य में बस्तर मसीह समाज का भविष्य जैसे विषयों पर परिचर्चा का आयोजन स्थानीय जगदलपुर स्थित जनता दरबार कार्यालय में संपन्न हुआ।

 

 

परिचर्चा में राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के पदाधिकारीयों सहित बस्तर संभाग के विभिन्न सामाजिक संगठन के पदाधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दल के सामाजिक नेताओं के बीच अपनी सहभागिता सुनिश्चित की एवं आने वाले भविष्य में बस्तर संभाग में समाज की सबसे बड़ी समस्या कब्रिस्तान की मांग एवं संवैधानिक मौलिक अधिकारों का संरक्षण शहर से ग्राम पंचायत स्तर तक समाज को कैसे प्राप्त हो इस विषय पर गहन चर्चा हुआ वहीं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति भी इस परिचर्चा मेंबनाई गई । इस विषय में आयोजन समूह के नेता नवनीत चाँद, सेमियल नाथ मैं संयुक्त रूप से बताया की यह प्रथम भाग के रूप में परिचर्चा का आयोजन किया गया है इसके पश्चात आगामी दिनों में व्रत स्तर पर जिले एवं ब्लॉक स्तर पर सामाजिक बैठकों का आयोजन कर समाज की समस्याओं के निराकरण हेतु चर्चा की जावेगी!

 

इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक श्री नवनीत चांद सहित, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सेमीयल नाथ, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रोजवीन दास, कांग्रेस पार्षद सूर्या पानी, पार्षद श्रीमती जोस्टीन भवानी, बस्तर मुक्ति मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष मेहताब सिंह, इंटर डिनॉमिनेशन चर्च फेलोशिप के अध्यक्ष रेवरेंट ममनोज बाघ, इंटर डिनॉमिनेशन यूथ फैलोशिप के अध्यक्ष अनिमेष दास, मुक्ति मोर्चा के यूथ फैलोशिप के अध्यक्ष हिमांशु आनंद, मुक्ति मोर्चा के संभागीय सचिव, जेवियर जॉन, के आकाश जॉन, दलसाय नाग, भोला शंकर बघेल, श्री अब्राहम एवं राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के पदाधिकारी अथवा मसीह समाज के विभिन्न संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे!

Related Articles

Back to top button