मुंबईः पुलिस ने बार में की छापेमारी, तहखाने से 17 महिलाएं बरामद; 25 लोग गिरफ्तार

मुबई पुलिस ने दहिसर इलाके में रेस्तरा पर छापेमारी की। यह रेस्तरां बार की सुविधा देता था। इसमें सत्रह महिलाओं को एक विशेष रूप से बनाए गए तहखाने (बेसमेंट) में रखा गया था। महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, छापेमारी की कार्रवाई शुक्रवार को हुई। छापेमारी में 19 ग्राहकों और रेस्तरां के प्रबंधक सहित छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया, हमने चार महिलाओं को डांस फ्लोर पर पाया, जबकि सत्रह महिलाएं इस तरह के छापे के दौरान पुलिस को चकमा देने के लिए एक विशेष रूप से बने तहखाने में मिलीं। उन्हें बचा लिया गया और जाने दिया गया।

 

उन्होंने कहा कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button