विधानसभा पटल में फिलहाल नहीं गूंजेगा बस्तर में एसपीओ पद पर नियुक्ति तैनाती एवं सहायक आरक्षक पद पर परिवर्तन संबंधी सवाल
जगदलपुर ।विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 दिसंबर से आरम्भ हो रहा है जिसकी तैयारियां जोरों पर है इसमें कई गंभीर विषयों को पटल पर रखे जानेहैं ।वहीं प्रदेश में पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक ओ एवं सहायक आरक्षकों के वेतन, भत्ते, पदोन्नति एवं इसी के साथ बस्तर में एसपीओ को आरक्षक पद पर परिवर्तन किये जाने संबंधी सवाल पर विषय आग्रह अस्वीकृत हो गया है।
विदित हो कि बस्तर में बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा द्वारा एक जारी विज्ञप्ति मेँ नक्सल ऑपरेशन में सफलता के लिए वर्ष 2005 में एसपीओ के पद पर हजारों की संख्या में भर्ती जवानों ,
नक्सल ऑपरेशन में उनकी भूमिका एवं 2011 में कोर्ट के फैसले पर राज्य सरकार द्वारा अपनी नीतियों में परिवर्तन कर उक्त हजारों जवानों को सहायक आरक्षक के पदों पर नियुक्त किए जाने पश्चात उन्हें वेतन प्रमोशन बेच व अन्य सुविधा नहीं मिलने को लेकर सवाल उठाया गया था । यह कि जानकारी अनुसार मुक्ति मोर्चा के संयोजक नवनीत चांद के निवेदन पर जनता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रेणु अजीत जोगी द्वारा देश में पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक सहायक आरक्षकों के वेतन, भत्ते पदोन्नति शहीद बस्तर में एसपीओ को आरक्षक पर पद पर परिवर्तन की जानकारी हेतु सवाल विधानसभा लगाए गए थे जिस पर अब जानकारी है कि शर्तों के हवाले देते हुए उसे अस्वीकृत कर दिया गया । अब देखना है कि यह विषय अपने सवालों के साथ कब मुखर होता है ।



