बिलासपुर:शादी का झांसा देकर योग गुरु ने किया शिष्या से बलात्कार

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना इलाके में एक शादीशुदा महिला के दुष्कर्म का मामला सामने आया है । इस महिला की एफआईआर तो पहले पुलिस दर्ज नहीं कर रही थी । लेकिन इस प्रकरण में गृह मंत्री के दखल के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है।

 दरअसल पूरा मामला एक योग गुरु की बदनियत से जुड़ा हुआ है। सिविल लाइन इलाके में एक योग गुरु जिसका नाम दुर्गेश राठोर बताया जा रहा है इस पर दुष्कर्म का आरोप लगा है । महिला ने बताया कि योग गुरु ने योग सिखाने के नाम पर पहले तो दोस्ती की बाद में प्यार मोहब्बत की बातें होने लगी और उसके बाद महिला का फायदा दुष्कर्म करके योग गुरु ने उठाया और उसके बाद उसे अपनाने से इंकार कर दिया । महिला पहले से शादीशुदा थी लिहाजा पुलिस ने इस मामले में कोर्ट की शरण लेने की सलाह दे डाली महिला ने इस पूरे मामले की शिकायत गृह मंत्री से कि अब इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है और पुलिस कार्रवाई का दावा कर रही है।

Related Articles

Back to top button