दक्षिण कोरिया ने किया बड़ा उलटफेर, रोनाल्डो की पुर्तगाल को हराकर अंतिम 16 में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में शुक्रवार को ग्रुप H के मैच में दक्षिण कोरिया ने पुर्तगाल के खिलाफ एक अप्रत्याशित जीत दर्ज की. एजुकेशन सिटी स्टेडियम में दक्षिण कोरिया ने क्रिस्टीयानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की टीम को 2-1 से हराया. इस जीत के साथ उन्होंने अंतिम 16 में जगह बनाते हुए टूर्नामेंट के अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है. Kim Young-Gwon और Hwang Hee-Chan की गोल के दम पर एशियाई टीम ने इस ऐतिहासिक जीत को अंजाम दिया. कतर में जारी इस वर्ल्ड कप में ये एक और उलटफेर है, जिसमें कम रैंक वाली टीम ने एक सितारों से सजी टीम को मात दी है.



