गैरकानूनी तरीके से 2-3 बीवियां रखते हैं हिंदू

नई दिल्ली. ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने शुक्रवार को जनसंख्या वृद्धि पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने हिंदुओं पर 40 साल से पहले दो से तीन गैरकानूनी तरीके से बीवियां रखने का आरोप लगाया है। इस बयान के बाद हंगामा होना तय माना जा रहा है।

  न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार,  जनसंख्या वृद्धि पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा, ”वो (हिंदू) 40 साल से पहले 2-3 गैरकानूनी तरीके से बीवियां रखते हैं। 40 साल के बाद बच्चा पैदा करने की क्षमता कहां रहती है…उनको मुसलमानों के फॉर्मूले को अपनाकर अपने बच्चों की 18-20 साल की उम्र में शादी करा देनी चाहिए।”

बीजेपी पर बदरुद्दीन का हमला
बीजेपी पर हमला बोलते हुए बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि बीजेपी सरकार मुस्लिमों को हर जगह अलग-थलग करने में लगी हुई है। केंद्र सरकार सिर्फ हिंदुओं को ही मजबूत करने में जुटी है। मुस्लिमों को भी मजबूत बनना चाहिए। वहीं, कर्नाटक में मुस्लिम लड़कियों के लिए अलग से कॉलेज खोले जाने के सवाल पर बदरुद्दीन अजमल ने कहा है कि वक्फ बोर्ड द्वारा जो स्कूल बनवाए जाएं उनमें हिंदू लड़कियों को भी आने दिया जाए।

मुस्लिम लड़कियों के लिए कॉलेज खोलने पर क्या बोले अजमल?
असम के करीमगंज में एआईयूडीएफ अध्यक्ष ने कहा, “कर्नाटक वक्फ बोर्ड ने कहा है कि वह मुस्लिम लड़कियों के लिए 10 कॉलेज खोलेगा। मैं उनसे अपील करूंगा कि वे अपने द्वारा बनाए गए कॉलेजों में हिंदू लड़कियों को भी प्रवेश की अनुमति दें। हम हर लड़की को शिक्षित करना चाहते हैं।” कर्नाटक वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना शफ्ती सादी ने दावा किया था कि सरकार ने राज्य में मुस्लिम छात्राओं के लिए 10 कॉलेज खोलने के लिए बोर्ड को सहमति दे दी है। बाद में मौलाना शफ्ती के दावे का खंडन करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार को कहा कि ऐसी कोई अनुमति नहीं दी गई है।

Related Articles

Back to top button