ट्रेन की खिड़की का कांच तोड़कर डिब्बे के अंदर घुसी सरिया

अलीगढ़. दिल्ली से सुल्तानपुर जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस में बड़ी घटना शुक्रवार सुबह हो गई। पटरी पर मजदूर द्वारा छोड़े गए छोड़ा गया सरिया यात्री ट्रेन की खिड़की तोड़ते हुए यात्री के गर्दन के जा घुसी। घटना के वक्त ट्रेन रफ्तार करीब 110 बताई गई है। घटना के सुल्तान पुर निवासी हरिकेश पुत्र संतराम थाना चान्दा, ग्राम गोपीनाथ पुर की मौत हो गयी।

सरिया उसके गर्दन को पार करते हुए दूसरी ओर महिला के गर्दन को छू गया। गनीमत की बात रही कि महिला सो रही थी। घटना अलीगढ़ परिक्षेत्र के सोमना के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन को अलीगढ़ लाया गया। जिसके बाद शव को उतारा गया। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। वहीं परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। दूसरी ओर घंटे की जांच के लिए रेलवे अधिकार, आरपीएफ की मौके पर मौजूद है। रेलवे प्रशासन द्वारा हर पल घटना की रिपोर्ट तलब की जा रही है।

Related Articles

Back to top button