गरीबों के अधिकार को लेकर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस की लड़ाई को मिली बड़ी जीत

ईडी को लिखा जाएगा पत्र बड़े चावल माफियाओं की अवैध संपत्ति व व्यापार की जांच की रखी जाएगी मांग – नवनीत चांद
जगदलपुर ।गत दिवस आसना में पीडीएस चावल की तस्करी को लेकर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस को f.i.r. करवाने में सफलता मिली है इसकी जानकारी देते हुए मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस के नेता श्री नवनीत चांद इस विषय पर कहा है कि – यह एफआईआर जनता हित को जाता है उन्होंने कहा कि लगातार मुक्तिमोर्चा एवं जनता कांग्रेस के दबाव के चलते विभाग द्वारा अंतत यह एफआईआर करवाई गई । श्री नवनीत ने कहा की बात यही खत्म नहीं होती षडयंत्र पूर्वक गरीबों के राशन के साथ ऐसा कर रहे उनका चेहरा उजागर होना चाहिये ।
बस्तर में तेजी से आम जनता के हित को लेकर संघर्ष करने के रूप में पहचान बनाने वाले मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक एवं जनता कांग्रेश जे के नेता नवनीत चांद ने कहा है कि ईडी को पत्र इस विषय में लिखा जाएगा बस्तर में बड़े चावल माफियाओं की अवैध संपत्ति व व्यापार की जांच की मांग इस तरह से किया जाए उन्होंने कहा कि तस्करों के ऊपर f.i.r. किया जाना आम जनता के हक में जाता है पर हमारी लड़ाई और जिम्मेदारी खत्म नहीं हुई हम आम लोगों के लिए या लड़ाई लड़ते रहेंगे।



