सात दिवसीय महामृत्युंजय जाप एवं विशाल भंडारा को छत्तीसगढ़ भर से मिली सराहना


रायपुर ।सात दिवसीय आयोजित महामृत्युंजय जाप एवं रूद्र अभिषेक विशाल भंडारा को छत्तीसगढ़ में खूब सराहा जा रहा है हर स्तर पर इस तरह के आयोजन को भरपूर सराहना मिल मिल रहा है ।राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेश इंटक के प्रदेश प्रभारी चंदू तांडी ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन जिससे मजदूर वर्ग और लोगों का कल्याण हो मैं लगातार करता रहूंगा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त तरह के आयोजन में सवा लाख जाप किया गया जो कि छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक है ।छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ने भी इस विषय पर फोन करके सराहना की है जो कि हमारे लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं ।उन्होंने कहा कि मजदूर भाइयों एवं छत्तीसगढ़ के विकास एवं कल्याण के लिए मैं सदैव इस तरह के रचनात्मक आयोजन करता रहूंगा।



