बस्तर युवा नेता नवनीत चांद के नेतृत्व में श्रेष्ठ बस्तर के निर्माण के संकल्प को लेकर अभियान आवाज उठाओ

 

 

जगदलपुर विधानसभा के प्रत्येक वार्ड एवं पंचायत में बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस जे समस्याओं को जान करेगा सन्युक्त संघर्ष

 

 

जगदलपुर ।बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद के नेतृत्व एवं जगदलपुर शहर पूर्व उपाध्यक्ष बाबा जमीन जगदलपुर शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष धीरज जानी की संयुक्त अध्यक्षता में मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के अभियान “आवाज उठाओ समस्या हटाओ” की शुरुआत लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में बैठक कर जनता से उनकी समस्याओं के लिए जनसंवाद स्थापित कर किया गया। इस दौरान वार्ड के निवासरत जनों द्वारा वर्तमान नगर सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक की कार्यशैली के प्रति भारी रोष व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं नगर सरकार के पार्षदों द्वारा विभिन्न वादे वार्ड के विकास एवं समस्याओं के समाधान हेतु किए गए थे परंतु चुनाव के पश्चात आज 4 वर्ष बीत जाने के पश्चात भी वार्ड की समस्याएं जस की तस पड़ी हुई है तो वही भाजपा के द्वारा भी समस्याओं के प्रति लगातार निष्क्रियता जनता की समस्याओं के समाधान में बड़ा बड़ा बाधा उत्पन्न कर रही है उक्त समस्याओं को सुन बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांदनी कहा कि लाल बहादुर शास्त्री वार्ड की जनता समस्याओं के समाधान हेतु गुहार लगाते हो गई है त्रस्त तो वहीं क्षेत्रीय विधायक नगर सरकार अपने महिमामंडन में व्यस्त लगातार नगर सरकार की निष्क्रियता योजना विहीन कार्य के चलते शहर की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही है तो वही नगर विकास मंत्रालय के संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक द्वारा जनता से किए गए वादे से मुकर ने की वजह से लगातार जनता को बड़ी समस्याओं का समाधान नहीं मिल रहा है सफाई व्यवस्था चौपट शहर धूल से सना हुआ गैरजरूरी निर्माण कार्य पेयजल की समस्या और शहर के बाहरी वार्डों में कई परिवारों तक शौचालय की सुविधा ना मिलना तो वही गरीबों को पट्टा वितरण ना करना जैसी बड़ी समस्याएं समाधान ना होने के चलते लगातार विकराल होती चली जा रही हैं। इन सभी समस्याओं के विरुद्ध वार्ड की जनता के साथ आवाज उठा संयुक्त संघर्ष करने अपील के साथ अभियान” आवाज उठाओ समस्या हटाओ” बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के द्वारा प्रारंभ किया गया है। यह अभियान जगदलपुर विधानसभा के शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत तक संचालित किया जाएगा एवं जनता से संवाद स्थापित कर जनता की समस्याओं के समाधान हेतु संयुक्त संघर्ष का आगाज किया जाएगा। इसी कड़ी में आज लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में इस अभियान की शुरुआत की गई है। इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारियों के रूप में कुंदन पाटील ,डेनिश राज, किशन सरकार, बाबा जमीन, धीरज जानी ओम मरकाम आदि कार्यकर्ता एवं वार्ड वासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button