आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने वार्ड पार्षद एवं संस्कृति विभाग अध्यक्ष आकाश तिवारी सहित पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड में चल रहे विकास कार्यों का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण, कवर्ड नालियों को लेकर दिये आवश्यक निर्देश

रायपुर – आज सुबह 8:00 बजे रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त  मयंक चतुर्वेदी ने वार्ड पार्षद और नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी सहित पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी ने कवर्ड नालियों के लिए नगर निगम जोन क्रमांक 4 के कार्यपालन अभियन्ता श्री लोकेश चंद्रवंशी सहित संबंधित जोन अधिकारियों को निर्देशित किया. आयुक्त ने छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की लोक कल्याणकारी मंशा के अनुरूप नगर पालिक निगम रायपुर के क्षेत्र में चलाई जा रही भिन्न विकास योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ सभी नगर वासियों को अधिक से अधिक संख्या में दिलवाना सुनिश्चित करवाने के सम्बन्ध में नगर निगम के संबंधित जोन अधिकारियों को निर्देशित किया.

Related Articles

Back to top button