हार्दिक पांड्या और विराट कोहली का अर्धशतक, इंग्लैंड को भारत ने 169 रन का लक्ष्य

टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को एडिलेड में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने इंग्लैंड को 169 रन का लक्ष्य दिया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। इस मैच को जीतने वाली टीम 13 नवंबर को फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेलेगी।

 

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। इंग्लिश टीम को 169 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला है। टीम इंडिया के हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। उन्होंने 33 गेंद की पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए। हार्दिक आखिरी गेंद पर हिटविकेट आउट हुए। उनके अलावा विराट कोहली ने 40 गेंद पर 50 रन की पारी खेली।

 

हार्दिक पांड्या ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत ने 19 ओवर में चार विकेट पर 156 रन बना लिए हैं। दूसरे छोर पर ऋषभ पंत मौजूद हैं।

 

भारत को चौथा झटका विराट कोहली के रूप में लगा। वह 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। क्रिस जॉर्डन ने उन्हें आदिल रशीद के हाथों कैच कराया। कोहली ने आउट होने से पहले अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। उन्होंने 40 गेंद पर 50 रन बनाए। इस दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया। भारत ने 18 ओवर में चार विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।

 

तीन विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। विराट कोहली और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद हैं। कोहली एक बार फिर अच्छी लय में हैं और एक छोर संभालकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट  पर 100 रन है।

भारत को तीसरा झटका आदिल रशीद ने दिया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट कर दिया। सूर्यकुमार 10 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। भारत ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 29 और हार्दिक पांड्या एक रन बनाकर नाबाद हैं।

 

Related Articles

Back to top button