वेद-पुराण और संत-महात्माओं के संदेश हमें सद्मार्ग का रास्ता दिखाते हैं- राज्यपाल सुश्री उइके

रायपुर। राज्यपाल सुश्री उइके आज राजधानी रायपुर में आयोजित पांच दिवसीय श्री शिवमहापुराण के पावन कथा कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर शामिल हुईं। राज्यपाल ने कहा कि शिवमहापुराण कथा का श्रवण सभी के लिए सौभाग्य का अवसर है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमारे वेद-पुराण प्राचीन ग्रंथों के संदेश एवa संत-महात्माओं के द्वारा दिए गए उपदेश हमें सद्मार्ग पर चलने का रास्ता बताते हैं। उन्होंने प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा जी द्वारा छत्तीसगढ़ आकर यहां श्री शिवमहापुराण के पावन कथा वाचन के लिए धन्यवाद दिया। इस पावन अवसर पर महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया] गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत श्री रामसुंदर दास] विधायक] श्री सत्यनारायण शर्मा] श्री विकास उपाध्याय] श्री कुलदीप जुनेजा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button