रायपुर मे मनाया गया विश्व उर्दू दिवस-

रायपुर। छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी
सभागृह में 09 नवम्बर 2022 को विश्व उर्दू दिवस (आलमी यौम-ए-उर्दू) मशहूर शायर अल्लामा मुहम्मद इकबाल के यौमे विलादत को उर्दू दिवस के रूप में मनाया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी केअध्यक्ष इदरीस गांधी ने की। कार्यक्रम में शोरा हज़रात ने अपने कलाम व खिताब पेश किये इस मौके पर छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी द्वारा छत्तीसगढ़ के मशहूर शायर एडवोकेट फज़ले अब्बास सैफी, रायपुर का उर्दू के क्षेत्र में योगदान हेतु सम्मान किया गया।
जिसमें रायपुर से काविश हैदरी, दिनेश राठौर दानिश, सुखनवर हुसैन सुखनवर, सरफराज़ अली मुंतजर, मोहम्मद इरफानुद्दीन, फज़ले अब्बस सैफी, मोहसिन अली सुहैल, दुर्ग से हाजी डॉ. इसराईल शाद, आलोक नारंग व उर्दू से मुहब्बत रखने वाले सामईन (श्रोता) उपस्थित थे। इस मौके पर उर्दू अकादमी के सचिव एम.आर.खान ने उर्दू अकादमी की गतिवीधिया (सरगर्मिया) व फरोगे उर्दू के लिये किये गये उल्लेखनीय कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया एवं भविष्य के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर अध्यक्ष इदरीस गांधी अपने वक्तव्य में कहा कि छत्तीसगढ़ सुबे में उर्दू के फरोग के लिये तीन काम पहला उर्दू को ज़्यादा से ज़्यादा लोग पढ़े और लिखे दुसरा उर्दू की समझ ज़्यादा लोगों तक पहुचे और तीसरा उर्दू के लेखकों और शायरों को सही मकाम हासिल हो सकें इस सिम्त काम करना होगा। मैं तमाम लोगों से गुजारिश करता हूं कि अगर आपको वाकई उर्दू से मुहब्बत है तो आप अपने बच्चों को ज़रूर उर्दू पढ़ाएँ। क्योंकि उर्दू सिर्फ ज़बान ही नहीं बल्कि तहज़ीब और अदब भी है।



