कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी हाई कोर्ट से बड़ी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी लंबे वक्त तक फरार होने के बाद रायपुर में एडीजे अजय सिंह राजपूत की अदालत में सरेंडर किया था। सूर्यकांत तिवारी के खिलाफ ईडी मनी लॉड्रिंग प्रकरण में जांच कर रही है।वहीँ सूर्यकांत तिवारी के लिए एक राहत भरी खबर यह है कि सूर्यकांत तिवारी के खिलाफ बेंगलुरू में इनकम टैक्स के मामले में दर्ज अपराध पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया है। सूर्यकांत तिवारी के वकील फैजल रिजवी के मुताबिक अदालत ने सूर्याकांत तिवारी के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में राहत दी है। हालांकि इस राहत से सूर्यकांत तिवारी को छत्तीसगढ़ में भी ईडी की कार्रवाई से राहत मिलेगी या नहीं ये तो देखने वाली बात होगी।
ईडी को कई दिनों से सूर्यकांत तिवारी की तलाश थी। इसके खिलाफ कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कोड़ीगुड़ी ग्रामीण थाना में केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद से सूर्यकांत तिवारी फरार चल रहा था।
दरअसल, सूर्यकांत तिवारी के खिलाफ बेंगलुरू में इनकम टैक्स के मामले में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद इसी शिकायत के आधार पर ईडी ने अपराध दर्ज करते हुए छत्तीसगढ़ में सूर्यकांत तिवारी के ठिकानों पर रेड मारी थी।
हालांकि यह संभावना जताई जा रही है कि अब सूर्यकांत तिवारी के वकील स्पेशल कोर्ट में उनकी गिरफ्तारी को लेकर राहत की मांग कर सकते हैं।



