553वें प्रकाश पर्व पर जयकारे के साथ निकली पालकी हुआ बस स्टैंड पंडरी में भव्य स्वागत महापौर एजाज ढेबर,संस्कृति विभाग अध्यक्ष आकाश तिवारी , महेंद्र छाबड़ा रहे उपस्थित



रायपुर ।गुरुनानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व से पहले आज रायपुर में नगर कीर्तन की धूम रही।
स्टेशन रोड के पंच प्यारों की अगुवाई में फूलों से सजी गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी निकली तो वाहेगुरु के जयकारे से शहर गूंज उठा।
शोभा यात्रा का स्वागत रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा पुराना बस स्टैंड पंडरी में गरिमामय ढंग से एवं उत्साह के साथ किया गया।
इस अवसर पर रायपुर शहर के महापौर एजाज ढेबर ,संस्कृति विभाग के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद आकाश तिवारी एवं अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक विशेष रुप से उपस्थित रहे।



