दीपावली पर अपने व बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने घर घर पहुंचे युवा व ऊर्जावान नेता आकाश तिवारी

दीपावली पर अपने व बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने घर घर पहुंचे युवा व ऊर्जावान नेता आकाश

रायपुर। राजधानी के लोकप्रिय एवं युवा ऊर्जावान नेता आकाश तिवारी दीपावली की बधाई लेने अपने वार्ड अपने परिवार के सभी बड़े सदस्यों का आशीर्वाद लेने घर घर पहुंचे।

श्री तिवारी ने कहा कि इस तरह के मौके पर अपने लोगों व परिवारजनों से घर-घर जाकर मिलना, सिर्फ़ शुभकामनाएँ देना ही मक़सद नहीं है बल्कि मुख्य मक़सद है बुजुर्गों से आशीर्वाद लेना ताकि उनकी छत्रछाया में मेरा भी जीवन रौशन रहे।

उन्होंने कहा कि मन गदगद हो जाता है, जब अपने वार्ड के माताओं-बुजुर्गौं का आशीर्वाद मिलता है, ऐसा लगता है जैसे साल भर के संकटों से लड़ने की संजीवनी मिल गयी। श्री आकाश ने दीपावली को लेकर वार्ड वासियों निगम वासियों सहित राजधानी एवं छत्तीसगढ़ वासियों व समस्त देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं व बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button