मलबा बाढ़ के साथ भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर जनता कांग्रेस का दंतेवाड़ा में धरना 

 

 

14 सूत्रीय मांगो के साथ नगरपालिका कर्मचारियों के नियमितीकरण,मुफ्त उपचार धांधली पर पार्टी ने उठाई आवाज

 

जगदलपुर।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ लगातार दौरे को लेकर बीजापुर जिला के बाद आज प्रदेश पदाधिकारी संभागीय अध्यक्ष एवं संभाग सहित जिले एवं अन्य पदाधिकारी के साथ दंतेवाड़ा जिला पहुंची । जहां पार्टी ने जनहित में 14 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया एवं अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा ।

 

इस दौरे के दौरान आगामी चुनाव को लेकर गंभीर चर्चा भी हुई एवं महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए । विदित हो कि लगातार बस्तर संभाग में जनहित मुद्दों को लेकर सक्रिय रही जनता कांग्रेस पार्टी ने संभाग अध्यक्ष के नेतृत्व में जोर-जोर से एनएमडीसी बचेली के क्षेत्र को लेकर के समस्याओं को लेकर धरना दिया ।धरना में पार्टी के पदाधिकारीयों के साथ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक भी उपस्थित रहे।

 

14 सूत्रीअपनी मांगों को लेकर ज्ञापन में जनता कांग्रेस पार्टी ने एनएमडीसी किरंदुल में मलवा बाढ़ में डूब कर मृत परिवारों को एक करोड़ मुआवजा देने एवं एक व्यक्ति को नौकरी देने इसके साथ बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राज्य के बाढ़ राहत निधि के तहत उचित मुआवजा देने जैसे मांग के साथ जिले के बैलाडीला क्षेत्र के किरंदुल बचेली भासी के थानों में मजदूरों का पुलिस वेरिफिकेशन किया जाता है एनएमडीसी में गेट पास हेतु सिर्फ उसी थाने के निवासी को दिया जाए इसकी मांग भी की गई है। लेबर सप्लाई के मजदूर ठेकेदारों के मजदूरों को सुरक्षा उपकरण प्रदान करने, परियोजना में ठेकेदारों के मजदूरों को भी न्यूनतम बोनस राशि देने व छत्तीसगढ़ श्रम विभाग से मिलने वाली शासन की योजना का लाभ देने की मांग के साथ लेबर सप्लाई में परियोजना में कार्य करने वाले के लिए निकटवर्ती ग्राम क्षेत्र को प्राथमिकता देने की मांग एवं एक ही परिवार की कई लोग शामिल है इसकी भी जांच करने मांग के साथ लोग परियोजना में सी , डी ग्रुप में जिला रोस्टर का पालन करने बैलाडीला क्षेत्र में निवास रत लोगों को एनएमडीसी बचेली अपोलो अस्पताल में मुफ्त इलाज करने जैसे मांगों के साथ जिला स्तर की समस्याओं को लेकर प्रमुख रूप से निकटवर्ती ग्राम क्षेत्र के ग्रामीणों को लोग परियोजना लेबर सप्लाई से निकल गया है उन्हें बहाल करने नगर पालिका कर्मचारी का नियमितीकरण समान कार्य समान वेतन देने के साथ नगरपालिका क्षेत्र में रहने वाले निवासियों को कब्जा आधारित जगह का पट्टा बनाकर देने की मांग एवं महिला स्व सहायता समूहों को सरकार की ओर से 10 लाख से 50 लख रुपए तक का सहायता प्रदान करने जिला अस्पताल एनएचएम फंड में धांधली पर जिम्मेदार लोगों के ऊपर ठोस कार्रवाई किए जाने की मांग पार्टी ने प्रमुखता से की है। इस दौरान जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारी के रूप में, प्रदेश उपाध्यक्ष टांकेश्वर भारद्वाज, प्रदेश संगठन महामंत्री सौरभ झा, बस्तर संभाग अध्यक्ष नवनीत चांद, दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष रेमो मरकामी, संभागीय महासचिव रामनाथ नेगी, बस्तर संभाग महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बेला तेलाम, जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष संतोष सिंह,यूनियन अध्यक्ष लखमा को राम, सचिव कुरशु राम मौर्य, जितेंद्र कोरम, रमेश यादव, अमरू राम बघेल, आदि पदाधिकारी एवं बहुततायत की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित है!

Related Articles

Back to top button