रोड शो के साथ मनोहर लाल ने की एल्डर ग्रुप, एडीआईए और डीपी वर्ल्ड के साथ बैठकें

चंडीगढ़. हरियाणा को एक प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को दुबई में इन्वेस्ट हरियाणा रोड शो का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुए इस रोड शो के दौरान संयुक्त अरब अमीरात के व्यापारिक समुदाय की ओर से काफी उत्साह देखने का मिला। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी एस ढेसी, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के अध्यक्ष वी उमाशंकर तथा एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक विकास गुप्ता भी मौजूद थे।



