भारत स्काउट गाइड के जिला प्रशिक्षण केंद्र का हो रहा कायाकल्प भारत स्काउट गाइड के मुख्य राज्य आयुक्त ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा



महासमुंद। संसदीय सचिव व भारत स्काउट गाइड के मुख्य राज्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने भारत स्काउट गाइड के जिला प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशिक्षण केंद्र को सर्वसुविधायुक्त बनाने हरसंभव पहल करने विचार भी किया। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
आज शुक्रवार को मुख्य राज्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर बीटीआई रोड स्थित भारत स्काउट गाइड के प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे। यहां आठ लाख रूपए की लागत से बन रहे बाउंड्रीवाल निर्माण का जायजा लिया। साथ ही जर्जर हो चुके दो कमरों की मरम्मत कार्य का भी निरीक्षण किया। यहां प्रसाधन की भी माकूल व्यवस्था की जा रही है। राज्य आयुक्त श्री चंद्राकर ने बताया कि भारत स्काउट गाइड के जिला प्रशिक्षण केंद्र को सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए हरसंभव पहल की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में जिला स्काउट गाइड के पदाधिकारियों के साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान प्रमुख रूप से भारत स्काउट गाइड के जिला अध्यक्ष दाउलाल चंद्राकर, आयुक्त ऐतराम साहू, जिला शिक्षा अधिकारी एस चंद्रसेन, सहायक संचालक हिमांशु भारतीय, सतीश नायर, अंजली बरमाल, नंदकिशोर सिन्हा, कमल लुनिया, रामकुमार साहू, लता वैष्णव, कमलनारायण चंद्राकर, डिगेश्वर ठाकुर, मनोजपुरी गोस्वामी, देवेश चंद्राकर, सविता चंद्राकर, लक्ष्मीकांत यदु आदि मौजूद थे।



