बस्तर दशहरा सांस्कृतिक आयोजन में सेंट जेवियर के बच्चों ने गोंधड देवी नृत्य कर जन समूह का मन मोह लिया



नवीन श्रीवास्तव/जगदलपुर
जगदलपुर ।बस्तर में विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा को लेकर विभिन्न तरह का आयोजन लगातार हो रहे हैं इसी क्रम में 29 सितंबर को रात्रि के आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन में स्थानीय सेंट जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने महाराष्ट्रीय देवी नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया ।प्रस्तुति को लेकर स्कूल को प्रशस्ति पत्र व अवार्ड प्राप्त हुआ।
विदित हो कि विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के आयोजन अवसर पर अन्य पारंपारिक आयोजनों के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जा रहा है जिसमें बस्तर के साथ कला ,सांस्कृतिक, संगीत ,नृत्य को प्रोत्साहित करने के साथ युवा प्रतिभाओं को भी मंच दिया जा रहा है ।इसी क्रम में अन्य स्कूलों और प्रतिभावान विद्यार्थियों बच्चों के अलग-अलग प्रस्तुति के बीच स्थानीय सेंट जेवियर स्कूल के बच्चों ने भी हिस्सा लिया और उन्होंने उत्साह के साथ सुंदर भावभंगिमा व स्टेप्स के साथ अपने विषय पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया । स्कूल की शिक्षिका देविका मैडम इस नृत्य समूह की लीडर थीं एवं सुंदर नृत्य प्रस्तुति देने वाले बच्चों में ईशा राव,समृध्दि सिंग,प्रियदर्शिनी बेबोत्रा,अंजली राठौर,ईशां शी श्रीवास्तव,मनीषा, नम्रता पारख,आदित्य सिंग राजपूत,पीयूष नायक थे वहीं ईशान व हिमानी का परिश्रम भी उल्लेखनीय रहा।



