देश में कोरोना के 3,947 नये मामलों की पुष्टि

नयी दिल्ली . देश में अभी भी कोविड-19 संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। ये मामले हालांकि पिछले दिनों की तुलना में कम हैं। यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना महामारी संक्रमण के 3,947 नये मामले सामने आए, जिससे अब संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 4,45,87,307 हो गया। दैनिक संक्रमण दर 1.23 प्रतिशत है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 218.52 करोड़ टीके दिये जा चुके हैं और पिछले 24 घंटे में कोविड-19 सक्रिय मामलों के आंकड़ों में 1167 की कमी आई है, जिससे अब संक्रिय मरीजों का आंकड़ा घटकर 39583 रह गया और सक्रिय मामलों की दर 0.09 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 5,096 लोग स्वस्थ हुए हैं और देश भर में अब तक कुल 4,40,19,095 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं और इसी अवधि में कोरोना महामारी से नौ मरीजों की मौत हो गयी, जिससे देश भर में अब मृतकों की संख्या बढ़कर 528629 हो गई और मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है और स्वस्थ दर बढ़कर 98.73 प्रतिशत हो गयी है।
पिछले 24 घंटों में 3,20,734 कोविड परीक्षण किए गये हैं। जिसके बाद कुल परीक्षणों की संख्या 89.50 करोड़ से अधिक हो चुकी हैं।
पिछले 24 घंटों में आठ राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेश में कोराना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है और अन्य राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में इसके मामलों में कमी देखी गयी है।

Related Articles

Back to top button