केरल में कांग्रेसियों ने सब्जीवाले का सामान फेंका, वीडियो सामने आने के बाद तीन सस्पेंड

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर सुर्खियों में है। केरल के कोल्लम में एक दुकानदार ने यात्रा का चंदा नहीं देने पर उसकी दुकान में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। दुकानदार का नाम एस फवाज है और वे कोल्लम में सब्जी की दुकान चलाते हैं। तोड़फोड़ का वीडियो सामने आने के बाद केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के सुधाकरन ने तीन कार्यकर्ताओं को सस्पेंड कर दिया है।

एस फवाज ने कहा कि 14 सितंबर को कांग्रेस के कुछ लोकल लीडर उनकी दुकान पर आकर भारत जोड़ो यात्रा के लिए चंदा मांगने लगे। दुकानदार ने 500 रुपए दिए, लेकिन उन्होंने दो हजार रुपए की मांग की। जब दुकानदार ने इतनी रकम देने से मना किया, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी दुकान में तोड़फोड़ की और सब्जी भी सड़क पर फेंक दी।

सब्जी की दुकान में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल हो गया। दुकानदार ने कुनिकोडी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

सब्जी की दुकान में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल हो गया। दुकानदार ने कुनिकोडी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

तोड़फोड़ में यूथ कांग्रेस महासचिव शामिल थे, शिकायत दर्ज
पीड़ित दुकानदार ने इस मामले में कुनिकोडी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके मुताबिक दुकान में तोड़फोड़ करने वालों में यूथ कांग्रेस के महासचिव अनिस खान भी शामिल थे। खान ही अपने पांच साथियों को लेकर उनकी दुकान पर पहुंचे थे। चंदे की रकम न देने पर उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने तीन कार्यकर्ताओं को सस्पेंड कर दिया है।

कार्यकर्ताओं का बर्ताव स्वीकार नहीं- केरल कांग्रेस अध्यक्ष
केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के सुधाकरन ने कहा- हम दूसरी पार्टियों की तरह कॉर्पोरेट फंडिंग से पैसा नहीं लेते हैं। हम छोटे स्तर पर चंदा लेते हैं, जिसे लोग अपनी मर्जी से देते हैं। कोल्लम की घटना में शामिल 3 कार्यकर्ताओं को सस्पेंड कर दिया गया है। वे हमारी विचारधारा का प्रतिनिधित्व नहीं करते और उनका बर्ताव जायज नहीं है।

सब्जी बेचनेवाले ने कांग्रेस नेताओं की तरफ से काटी गई 2000 रुपए की चंदे की रसीद भी शेयर की है।

सब्जी बेचनेवाले ने कांग्रेस नेताओं की तरफ से काटी गई 2000 रुपए की चंदे की रसीद भी शेयर की है।

राहुल की यात्रा के पांचवें दिन यानी 12 सितंबर को कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट से खाकी की एक निक्कर की तस्वीर शेयर की थी। इसमें लिखा- देश को नफरत से मुक्त कराने में 145 दिन बाकी हैं। इस पर RSS ने कहा- इनके बाप-दादा ने संघ का बहुत तिरस्कार किया, लेकिन संघ रुका नहीं। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस पर सिख विरोधी दंगे भड़काने का आरोप लगाया।

Related Articles

Back to top button