जम्म-कश्मीर में खाई में जा गिरी बस, 12 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक मिनी बस गहरी खाईं में गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हुए हैं। घायलों में 6 की हालत गंभीर है, जिन्हें एयर लिफ्ट कर जम्मू ले जाया गया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। यह हादसा पुंछ के सवजियान इलाके हुआ, जब बस मंडी की ओर जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन समेत सेना भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी अफसोस जताया।

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा के तौर पर देने की घोषणा की है। वहीं गंभीर रुप से घायल लोगों को 1 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। उनके ऑफिस ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए जारी अपने संदेश में कहा, ‘पुंछ के सौजियां में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पुलिस और सिविल अधिकारियों को घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया।’ पीएम राहत कोष से भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का ऐलान हुआ है।

Related Articles

Back to top button