रायपुर: एम्स के एमबीबीएस छात्र ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी के एम्स में MBBS सेकेंड ईयर के एक छात्र ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक पढ़ाई को लेकर डिप्रेशन में था। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से मध्यप्रदेश के दमोह में रहने वाला शिवम पवार एम्स में MBBS सेकेंड ईयर का छात्र था। उसने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले 1 से डेढ़ महीने से पढ़ाई को लेकर डिप्रेशन में था। मामले में आमानाका थाना पुलिस जांच में जुटी गई है।

Related Articles

Back to top button