छत्तीसगढ़

बीजेपी किसी चेहरे पर नहीं लड़ेगी चुनाव, महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम -रमन सिंह

एकदिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव के दौरे पर हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए उसके बाद उन्होंने ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा और कहा कि भूपेश पर भरोसा खत्म हो गया है इसलिए केंद्रीय नेतृत्व कांग्रेस यहां पहुंच रहा है। वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ेगी किसी चेहरे पर चुनाव नहीं।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व कांग्रेस का भरोसा भूपेश पर से अब खत्म हो गया है। भूपेश से भरोसा खत्म हो गया है इसलिए केंद्रीय नेतृत्व यहां बार-बार आ रहा है। वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर यह कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2003, 2008 और 13 के चुनाव में भी चेहरे को लेकर चुनाव नहीं लड़ा। रमन सिंह ने कहा कि हम लोग सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ते हैं और कांग्रेस भी इस बार सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी

 

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा की 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद महिलाओं की सहभागिता लोकसभा और विधानसभा में बढ़ेगी और चुनाव में निश्चित ही महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा यह अपने आप में एक ऐतिहासिक कदम है महिलाओं को लाभ मिलेगा।

 

Related Articles

Back to top button