रविशंकर शुक्ला वार्ड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी पर्व



रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड में कृष्ण जन्माष्टमी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संस्कृति एवं पर्यटन अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद आकाश तिवारी के द्वारा वार्ड में एक से 15 साल के बच्चों का राधा कृष्ण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं बच्चों का मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें लगभग डेढ़ सौ बच्चों ने हिस्सा लिया प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया बरसते पानी में सभी ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया



