कांग्रेस को बड़ा झटका, 6 MLA बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली. गुजरात में आगामी होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत अपने चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी प्रदेश में लगातार रेलियां और जनता को लुभाने के लिए नई नई घोषणा कर रहे है। वहीं, गुजरात कांग्रेस का टूटना जारी। छह विधायक कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल होने जा रहे है। हाल ही में गुजरात कांग्रेस के बड़े नेता नरेश रावल और राजू परमार ने भी पार्टी छोड़ने का फैसला किया था। वहीं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के गुजरात प्रभारी अशोक गहलोत आज गुजरात पहुंच रहे हैं।
नकदी की कमी से जूझ रही कांग्रेस को नया झटका
इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में मुख्य विपक्षी दल नकदी की तंगी से जूझ रही कांग्रेस को बड़ी नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। सौराष्ट्र के कम से कम छह विधायक बीजेपी का जा रहे है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि इन विधायकों ने चुनाव के लिए वित्तीय सहायता मांगी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस फिलहाल उनकी मांग को पूरा करने की स्थिति में नहीं है और अब वे पार्टी छोड़ने के लिए तैयार हैं।



