तेज बने वन व पर्यावरण मंत्री

बिहार में राजद, जदयू, कांग्रेस, लेफ्ट और हम के गठजोड़ वाली महागठबंधन सरकार के कैबिनेट का विस्तार आज होने जा रहा है। दोपहर 11.30 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। जिन्हें राज्यपाल फागू चौहान शपथ दिलवाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बीच चली चर्चा के बाद मंत्रियों के नाम तय कर लिए गए हैं।   एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन के समर्थन से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ पहले ही ले चुके हैं। आज 30 मंत्रियों को शपथ ग्रहण दिलाए जाने की बात सामने आ रही है। जिसमें राजद से 16 मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। स्‍पीकर आरजेडी कोटे से अवध बिहारी चौधरी के बनाए जाने की चर्चा है।

Related Articles

Back to top button