मोहम्मद असलम खान ने हज कमेटी कार्यालय में किया ध्वजारोहण


रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य हज कमेटी कार्यालय बैरन बाजार रायपुर में ध्वजारोहण किया व सभी उपस्थितो को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी । इस अवसर पर राज्य हज कमिटी सदस्य डॉक्टर कारी इमरान अशरफी, राज्य वक़्फ़ बोर्ड के सदस्य श्री फैसल रिजवी, श्री फ़िरोज़ खान, राज्य हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी/सचिव, श्री साजिद मेमन तथा सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।



