सुबह खाली पेट स्प्राउट का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद

नई दिल्ली. स्प्राउट्स बीज, अनाज, दाल और फलियों को अंकुरित करके बनाया जाता है। स्प्राउट खाने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। बीज, अनाज और दाल को अंकुरित करके खाने से इनके न्यूट्रिएंट्स कई गुना बढ़ जाते हैं। इसी कारण इसे उर्जा का पावरहाउस माना जाता है। स्प्राउट में विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन के, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज जैसे पोषक तत्त्वों के गुणों से भरपूर होते है, जो शरीर को कई समस्याओं से दूर रखने में मदद करते है। साथ ही स्प्राउट में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

सुबह खाली पेट स्प्राउट खाने के फायदे

1. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए स्प्राउट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। स्प्राउट में कैलोरी की मात्रा कम और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है

2. दिल को स्वस्थ रखने में फायदेमंद
दिल को स्वस्थ रखने के लिए स्प्राउट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। स्प्राउट में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा पाई जाती है, जो खून की नसों और धमनियों में से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने में मदद करती है। जिससे दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

3. खाना पचाने में फायदेमंद
खाना पचाने के लिए स्प्राउट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। स्प्राउट में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो खाना को आसानी से पचाने में मदद करता है।

4. आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए स्प्राउट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। स्प्राउट में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते है, जो आँखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते है।

Related Articles

Back to top button